नगर पंचायत शमसाबाद को मिलेगा 19 वां चेयरमैंन

FARRUKHABAD NEWS NAGAR PALIKA PALIKA CHUNAV Politics जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: अंग्रेजो की गुलामी के साथ ही साथ स्वतंत्र भारत का का पहला उगता सूरज देख चुकी नगर पंचायत शमसाबाद को इस नगर पंचायत चुनाव के बाद 19 वां चेयरमैंन मिलेगा| अभी तक 1928 से लेकर वर्ष 2012 तक कुल मिलाकर 17 चेयरमैंन कुर्सी पर आसीन हो चुके है| पुराने रहे चेयरमैनो ने क्या किया यह गुजरे जामाने की बात हो गयी|लेकिन आने वाले नये चेयरमैंन से जनता सरकारी योजनाओ को ठीक से गति देने और नगर क्षेत्र के विकास की उम्मीद किये बैठी है|

आंकड़ो के अनुसार नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर सबसे प्रथम बार केवी सैय्यद मोहम्मद सुल्तान बैठे| वह 1928 से लेकर 1930 तक इस पद पर रहे| उसके बाद सैय्यद इकबाल बहादुर 1931 से 1938 तक चेयरमैंन के पद पर रहे| 1938 से 194० तक प० जगदीश नारायण पारासर ने इस कुर्सी को संभाला| 1940 को सैय्यद मोहम्मद मुर्तजा चेयरमैंन बने और 1942 तक रहे| मो० जमा खां को 1942 से 1948 तक इस पद पर रहने का मौका मिला|

19448 से 1953 तक लाला देवकी नन्दन चेयरमैंन बने| 1953 से लेकर 1957 तक अल्ताफ हुसैन, शान मोहम्मद 1957 से 1960तक, अब्दुल रशीद खां 1960 से लेकर 1964 तक चेयरमैंन रहे| 1964 को काजी मकबूल अहमद फारुखी (वर्तमान सपा जिलाध्यक्ष नदीम अहमद के पिता)चेयरमैंन बने और 1970 तक रहे| 1971 को जमील अहमद खां नियाजी की इस पद पर ताजपोशी हुई| वह 1977 तक चेयरमैंन रहे| 1988 से 1994 तक प० राधेश्याम मिश्रा रहे| 1995 से लेकर 2005 तक ताज मोह्म्मद खां चेयरमैंबन बने| वर्ष 2006 में वर्तमान सपा जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी अध्यक्ष बने| वह 15 नबम्वर 2011 तक रहे| उसके बाद 16 नवम्बर को तत्कालीन उपजिलाअधिकारी डॉ० महेन्द्र कुमार मिश्रा को प्रशासक बनाया गया था| वह लगभग एक महीने 20 नबम्वर तक ही रहे | 2011 को प्रशासक का कार्य ईओ सर्वेश कुमार के पास आ गया| वह 17 जुलाई 2012 तक प्रशासक के पद पर रहे| 18 जुलाई 2012 को चेयरमैंन विजय गुप्ता निर्वाचित हुये|

कुल 17 चेयरमैंन शमसाबाद के विकास कार्यो को लेकर कुर्सी पर बैठे| विकास क्या हुआ यह सबको दिख रहा है|(सुगन्ध गंगवार )