पांचवे दिन भी चला सफाई मजदूर संघ का धरना

FARRUKHABAD NEWS NAGAR PALIKA जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: अपनी मांगो को लेकर बीते पांच दिन से धरना प्रदर्शन कर रहे सफाई मजदूर संघ का धरना जारी रहा| ईओ नगर पालिका के द्वारा कोई कार्यवाही ना करने से आन्दोलन उग्र होने के आसार बन गये है|

संगठन के जिलाध्यक्ष नीरज वाल्मीकि के द्वारा टाउन हाल पर बीते पांच दिन से धरना दिया जा रहा है| लेकिन उनके उन्हें फ़िलहाल कोई सफलता नही मिली है| जिससे उनमे आक्रोश व्याप्त हो गया है| सफाई मजदूर संघ व यूपी राज्य सफाई मजदूर संघ के अब जल्द वार्ता ना करने पर आन्दोलन उग्र करने की चेतावनी दी है| सफाई मजदूर संघ के नेता नीरज वाल्मीकि व हरिओम वाल्मीकि ने यह घोषणा की है| विनोद वाल्मीकि, अजय, रामलखन, सत्यपाल, मुकेश धर्मेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे|