पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने सेन्ट्रल जेल के जेलर की लगाई क्लास

FARRUKHABAD NEWS Politics-CONG.

rita bhugunaफर्रुखाबाद: सेन्ट्रल जेल में बंद वनारस के विधायक अजय राय से पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी ने भेट की| जेल गेट पर घुसने को लेकर रीता ने जेलर सुनीत चौहान की जमकर क्लास लगा दी| जिससे बाद जेल प्रशासन के हाथ पैर फुल गये| जेल अधिकारियो ने मामले को शांत कर उनकी मुलाक़ात करा दी|
तकरीबन 12 बजे रीता बहुगुणा जोशी अपने कई साथियों के साथ सेन्ट्रल जेल विधायक अजय राय से मुलाक़ात करने पंहुची| जेल का मेन गेट उनके सम्मान में खोला गया| पहले तो जेल में घुसने को लेकर कांग्रेस नेताओ ने हुज्जत की| जब एक दर्जन से भी अधिक लोग जेल गेट के अन्दर घुस गये तो मौके पर मौजूद जेलर सुनीत कुमार सिंह चौहान ने एक कांग्रेस नेता को रोक दिया और जेल गेट के बाहर जाने का इशारा किया| इस पर मौके पर मौजूद रीता बहुगुणा जोशी ने जेलर सुनीत कुमार चौहान की जमकर क्लास लगा दी और कहा कि यदि रोकना है तो मुझे रोको अन्य किसी कार्यकर्ता को क्यों रोक रहे हो| यह तानाशाही नही चलेगी|
रीता बहुगुणा जोशी के हड्काने पर जेलर के हाथ पैर फूल गये और उन्होंने सभी को अन्दर ले लिया| जिसके बाद उन्होंने विधायक अजय राय से भेट की|