फालोअप: सीसीटीवी में नजर आये नकाबपोश चोर

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: कोतवाली फतेहगढ़ के बड़े चौराहे पर स्थित रोमिल-सोमिल मोबाइल शॉप व मेडिकल में हुई लगभग 22 लाख की चोरी में पुलिस को जाँच पड़ताल के दौरान सीसीटीवी में चार नकाब पोश चोर घटना को अंजाम देते नजर आ रहे है| घटना के सम्बन्ध में पुलिस मुकदमा दर्ज कर रही है| व्यापर मंडल ने पुलिस को एक सप्ताह के भीतर चोरी खोलने की चेतावनी दी है|

जिस दुकान में घटना हुई उसके ठीक सामने पंजाब नेशनल बैंक की शाखा है| जिसके गेट पर सीसीटीवी कैमरा लगा है| सुबह जब घटना हुई तो बैंक बंद थी| बैंक खुलने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी देखा| जिसमे पुलिस को तीन से चार चोर चश्मा व नकाब लगाये नजर आ रहे है| चेहरा नकाब से ढका होने से उनकी शिनाख्त अभी नही हो सकी| पुलिस उनकी शारीरिक कद-काठी के आधार पर शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है|

वही फतेहगढ़ व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष उमेश चतुर्वेदी ने बताया कि उन्होंने पुलिस को चेतावनी दी है| यदि एक सप्ताह में चोरी का खुलासा नही हुआ तो वह बाजार बंदी कर आन्दोलन करेगे| इतनी बड़ी चोरी हो गयी और पुलिस गस्त ही करती रही|