डीएम ने बड़ा कराया प्रभारी मंत्री के कार्यक्रम का मंच

FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics Politics-BJP जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: नवागन्तुक जिलाधिकारी मोनिका रानी ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद अपने कार्यालय में फरियादियो की समस्या सुनी उसके बाद प्रभारी मंत्री के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया| जंहा उन्होंने मंच को बड़ा करने के निर्देश दिये|
प्रभारी मंत्री चेतन चौहान का आवास विकास मैदान में जनपद के पात्र लघु एवं सीमांत कृषको को ऋण मोचक प्रमाणपत्र वितरण कार्यक्रम 10 सितम्बर को प्रस्तावित है| जिसके चलते प्रशासन अपनी पूरी ताकत कार्यक्रम को सफल बनाने में लगा रहा है| डीएम ने एसपी दयानंद मिश्रा व सीडीओ अविनाश कुमार के साथ आवास विकास मैदान में पंहुचकर कार्यक्रम स्थल का निरिक्षण किया| उन्होंने कार्यक्रम के लिये बनाये गये मंच पर आपत्ति लगा दी| उन्होंने कहा की मंच पर प्रभारी मंत्री के साथ ही साथ सांसद व जिले के चारो विधायको के साथ ही साथ जिलाध्यक्ष की बैठने की व्यवस्था मुख्य रूप से है| ठेकेदार ने बताया कि फ़िलहाल अभी मंच पर 30 लोगो के बैठने की व्यवस्था है| जिस पर जिलाधिकारी ने कहा लगभग अधिकारी व नेता मिलाकर 50 लोग मंच पर होंगे| इस लिये मंच को बड़ा कर 50 लोगो की बैठने की व्यवस्था की जाये|
इसके साथ ही साथ उन्होंने कहा की मंच के निकट सूची में शामिल नेताओ की गाड़ी ही आयेगी| उन्होंने पांडाल में लगभग 30 कूलर लगाने के निर्देश दिये| इसके साथ ही ठेकेदार ने उन्हें बताया कि पांडाल में लगभग 5500 कुर्सी डालने की व्यवस्था की गयी है| उन्होंने नगर मजिस्ट्रेट जैनेन्द्र जैन को रविवार को सुबह 7 बजे आकर व्यवस्था दुस्रुस्त करने के निर्देश भी दिये| साथ ही साथ यह भी कहा कि जब कार्यक्रम समाप्त हो तो सबसे पीछे से लोग उठकर जाने शूरु हो ताकि भगदड़ ना मचे| एएसपी त्रिभुवन सिंह, एडीएम आरबी सोनकर, सीओ सिटी शरद चंद शर्मा, एसडीएम अजीत सिंह, कोतवाल अनूप निगम आदि मौजूद रहे|