खबर का असर: प्रधानाचार्य निलंबित, दो शिक्षकों को नोटिस

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन हमारे स्‍कूल

फर्रुखाबाद: बीते दिन विकास खंड कमालगंज के प्राथमिक विधालय रूनी सितौली की हेडमास्टर को विधालय से बच्चे अगवा होने के बाद विभागीय अफसरों को सूचना ना देने के मामले में सस्पेंड कर दिया गया है| वही दो शिक्षको को नोटिस भी जारी किये गये है| वही एबीएसए ने थाने में आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने के मामले में तहरीर दी है| पुलिस जाँच में जुटी है |

प्राथमिक विधालय रूनी सितौली में कक्षा तीन के छात्र रवि पुत्र इच्छाराम निवासी पकरिया की माँ ने बीते दिन थाने में एनसीआर दर्ज करायी थी| जिसमे उसने कहा था कि गाँव के ही वीरपाल राठौर पुत्र हाकिम सिंह ने स्कूल से दो-तीन बच्चो को जबरन ले जाकर व उसके पुत्र को भी जबरन पकड़ कर घर से ले गये| और उसे लात घूंसों व लाठी-डंडो से जमकर पीटा| आरोप लगाया गया था कि उसे कुंए में भी लटकाया गया|

घटना की खबर प्रकाशित होने के बाद शनिवार को एबीएसए सुमित वर्मा जाँच के लिये सितौली विधालय पंहुचे| जंहा उन्होंने हेडमास्टर अर्चनाज व विधालय के शिक्षको से वार्ता की| लेकिन वह विधालय स्टाफ सही जबाब नही दे सका | वही एबीएसए ने थाने में आरोपी के खिलाफ जबरन छात्र अगवा करने के मामले में तहरीर दी| पुलिस जाँच कर रही है| इसके साथ ही खबर के प्रकाशन के बाद बाल कल्याण न्याय पीठ के अध्यक्ष संजीब गंगवार व मजिस्ट्रेट नरेश चन्द्र पीड़ित छात्र के घर पंहुचे और जाँच पड़ताल की| अध्यक्ष ने बताया कि घटना जाँच में शी पायी गयी है| प्रधानाचार्य ने बच्चो को विधालय से जबरन ले जाने के बाद सूचना आला अधिकारियो या पुलिस या छात्रों के परिजनों को नही दी| वही पुलिस को भी इसमे कड़े कदम उठाने चाहिए थे| उन्होंने कहा पूरे मामले की जाँच रिपोर्ट बनाकर एसडीएम सदर के साथ ही साथ मुख्यालय लखनऊ भी भेजेगे |

वही बेसिक शिक्षा अधिकारी बताया कि प्रधानाचार्य व दो शिक्षको की भूमिका संदिग्ध है| उन्होंने बच्चो को जबरन विधालय से ले जाने के बाद तत्काल आला अधिकारियो या पुलिस को सूचना नहीं दी| ना ही उनके परिजनों को सूचित किया| उन्होने बताया की भूमिका संदिग्ध पाते हुये प्रधानाचार्य अर्चनाज को निलम्बित कर दिया है| वही दो शिक्षको को प्रतिकूल प्रविष्ट दी गयी है| वही पुलिस ने आरोपी वीरपाल राठौर को हिरासत में ले लिया है| वही एसपी दयानंद मिश्रा ने बताया कि जाँच की जा रही है| जाँच के पुष्टि होने के बाद कार्यवाही की जायेगी|