सीसी टीवी में दिखे संदिग्ध की टाइम बम मामले में पुलिस को तलाश

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: बीते दिन शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला इस्माइलगंजसानी निवासी लेखपाल रविन्द्र वर्मा के घर के बाहर चबूतरे पर मिले टाइम बम के मामले में पुलिस को घटना स्थल से कुछ दूर लगे एक सीसीटीवी से एक संदिग्ध मिला है| पुलिस उसकी गहनता से तलाश कर रही है| वही लेखापाल ने अज्ञात के खिलाफ टाइम बम रखने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया है|

बम पुलिस लाइन मैदान में नष्ट करने के बाद एटीएस के डिप्टी एसपी मनीष सोनकर घटना स्थल पर भी पंहुचे थे| सूत्रों की माने तो उन्होंने घटना स्थल से कुछ मीटर दूर लगे सीसीटीवी कैमरे की एक फुटेज चेक की तो उसमे घटना वाली सुबह लगभग 4 बजे एक संदिग्ध युवक बैग व टार्च लिये धूमता दिखा और वह उसी तरफ गया जिस तरफ बम रखा गया था| लेकिन कुछ दूरी के बाद कैमरे की दिशा ठीक ना होने के कारण उसके बारे में पता नही लग पाया| पुलिस को उसी संदिग्ध की तलाश है| अभी यह दावे के साथ नही कहा जा सकता की जो सीसीटीवी में दिखा वही आरोपी है| लेकिन पुलिस को पूरा भरोसा है कि उससे सुराग मिल सकता है|

वही पुलिस ने टाइम बम के निकट पड़े छोले में मिली महिला की तलाश भी कर ली है| महिला बिर्राबाग की रहने वाली है| लेकिन पुलिस का कहना है कि उस महिला से जाँच पड़ताल की गयी उसका इस घटना से कोई सम्बन्ध नही है| एक युवक उसकी फोटो किसी काम के लिये ले गया था| पिछले कई महीनों से उस युवक से महीअल की वार्ता तक नही हुई| शहर कोतवाल अनूप निगम ने बताया की सीसीटीवी में क्या मिला यह अभी बताने का विषय नही है| महिला का इस बम मामले में कोई लेना-देना नही है| जाँच की जा रही है| जल्द खुलासा किया जायेगा| 1