राजकुमारी के विरोध में ज्ञानदेवी ने किया नामांकन

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP ZILA PANCHAYAT जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: बीजेपी सांसद मुकेश राजपूत के चालक कल्लू कठेरिया की पत्नी राजकुमारी से पहले सपा समर्थित ज्ञानदेवी कठेरिया ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया| जिससे अब दोनों में कांटे की टक्कर होने की सम्भावना बन गयी है|

जिलाधिकारी न्यायालय में सपा प्रत्याशी ज्ञानदेवी के साथ सपा महानगर अध्यक्ष विजय यादव व सुबोध यादव नामांकन कराने पंहुचे| ज्ञान देवी के नामांकन के बाद बाहर आये सपा नेता सुबोध यादव ने बताया कि पिछले सपा सरकार में उनके पास पर्याप्त सदस्य थे लेकिन जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में उन्हें मना कर दिया गया था| लेकिन इस बाद सपा नेतृत्व ने मना नही किया और और पर्याप्त सदस्य भी उनके पास है| उन्होंने ज्ञान देवी की जीत का दावा किया है| साथ ही शिवपाल यादव को अपना नेता बताया|

ज्ञानदेवी के नामांकन के बाद सांसद मुकेश राजपूत, विधायक मेजर सुनील दत्त, नागेन्द्र सिंह राठौर, सुशील शाक्य, अमर सिंह खटिक, विजय गुप्ता,भूदेव राजपूत, शैलेन्द्र सिंह राठौर, विमल कटियार, रमेश राजपूत के साथ गये| उन्होंने राजकुमारी कठेरिया का जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिये नामांकन कराया| नामांकन के बाद बीजेपी की तरफ से विधायक सुशील शाक्य ने कहा की उनकी प्रत्याशी की जीत पक्की है|उन्होंने दावा किया की उनका ही प्रत्याशी जीत हासिल करेगा| सपा ने तो पिछले लोक सभा चुनाव में भी दावा किया था| लेकिन हाल क्या हुआ सबने देखा| यही हाल जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भी सपा का होने वाला है| चुनाव में सरकार व अफसर अपना काम निष्पक्षता से करेगे| सदस्यों की भावना अब बीजेपी की तरफ है|