भतीजे व दामाद ने की थी बाइक मिस्त्री की हत्या

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पुलिस नें बीते 5 दिन पूर्व हुई बाइक मिस्त्री की हत्या का खुलासा किया है| पुलिस नें हत्या करने के आरोप में मृतक बाइक मिस्त्री के भतीजे व उसके दामाद नें सम्पत्ति के विवाद में गोली मारकर हत्या कर दी| पुलिस नें दोनों आरोपियों को आला कत्ल सहित गिरफ्तार कर दिया|
शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उस्माननगला निवासी विनोद राजपूत की सेन्ट्रल जेल चौराहे के निकट बाइक रिपेयरिंग की दुकान है| बीते 16 सितंबर की शाम जब विनोद बाइक से अपने घर जा रहा था तो उसके गाँव के ही निकट अज्ञात लोगों नें गोली मारकर हत्या कर दी थी| पुलिस नें मृतक की पत्नी ललिता की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया गया| एसपी अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर एसओजी टीम, सर्विलांस टीम व शहर कोतवाली पुलिस की टीम को घटना के खुलासे में लगाया गया था| पुलिस नें हत्या के आरोप में मृतक विनोद राजपूत के सगे भतीजे उस्मान नगला निवासी नीलेश उर्फ टेंपो पुत्र ओमकार राजपूत व नीलेश के बहनोंई घुमइया रसूलपुर नवाबगंज निवासी रजनेश उर्फ गब्बर पुत्र जबर सिंह राजपूत को ग्राम उस्मान नगला भट्टे के निकट गिरफ्तार किया| आरोपियों के पास से 315 बोर के दो तमंचे व पांच कारतूस बरामद हुए| एसपी अशोक कुमार मीणा नें पुलिस लाइन सभागार में खुलासे के दौरान बताया कि मृतक नें प्लाट का एग्रीमेंट निलेश से किया था| कुछ पैसे भी नीलेश के पिता नें विनोद को दे दिये थे| लेकिन विनोद बैनामा नही कर रहा था| जिसके चलते भतीजे नीलेश ने अपने सगे बहनोई रजनेश के साथ मिलकर हत्या को अंजाम दिया|
आरोपियों पर होगी गैंगेस्टर की कार्यवाही
एसपी ने बताया की गिरफ्तार किये गये आरोपियों पर पहले से भी मुकदमें दर्ज है| लिहाजा आरोपियों पर गैंगेस्टर एक्ट के तहत भी कार्यवाही की जायेगी|