मार्ग दुर्घटना में घायल युवक नें तोड़ा दम

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) बीते चार दिन पूर्व मार्ग दुर्घटना में घायल हुए युवक की उपचार के दौरान मौत हो गयी| परिजनों में कोहराम मच गया|
जनपद एटा के मलावन दरोरी निवासी 25 वर्षीय योगेश कुमार पुत्र पदम् सिंह बीते 19 सितंबर को बुआ के घर कन्नौज जा रहे थे| थाना मऊदरवाजा के खिनमिनी गाँव के निकट अज्ञात वाहन नें टक्कर मार दी थी| उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया | जहाँ से उसे रिफर कर दिया गया| परिजन आवास विकास के एक निजी अस्पताल में योगेश का इलाज करा रहे थे| गुरुवार सुबह लगभग 6 बजे मौत हो गयी| योगेश की मौत से उसकी पत्नी नीलम व माँ गुड्डी देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| मृतक के एक 8 माह का पुत्र है|