ईओ आवास के सामने जर्जर भवन गिरा, बाल-बाल बचा पालिका कर्मी का परिवार

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) ‘चिराग तले अँधेरा’ यह कहावत गुरुवार को टाउन हाल पर हुए हादसे पर बिल्कुल सटीक बैठती है | दरअसल बारिश से ईओ आवास के सामने जर्जर भवन भरभराकर गिर गया| जिससे पालिका कर्मी व उसका परिवार बाल-बाल बच गया| बड़ा सबाल यह खड़ा हो रहा है कि जब भवन जर्जर था तो उसमे पालिका कर्मी का परिवार रह क्यों रहा था? इसका जबाब खुद पालिका के जिम्मेदारों के पास नही है| अपना गला फंसते देख तत्काल पालिका कर्मी को भवन खाली करनें का नोटिस थमा दिया| यदि इससे पूर्व कोई जन हानि होती तो जबाब देही किसकी थी?
दरअसल नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी के आवास टाउन हाल के सामने पालिका के चार जर्जर भवन हैं| जिनमे पालिका के सर्वेयर रूपम अग्निहोत्री, मोहर्रिर राघवेन्द्र दीक्षित, सफाई नायक नन्द किशोर नन्दू व माली आशीष कुमार रह है| दो मंजिल भवन में रूपम अग्निहोत्री रह रहे थे| भवन पूरी तरह से जर्जर था| इसके बाद भी अधिकारियों नें किसी को भी भवन को निसप्रियोज्य घोषित नही किया| बीते एक महीने पहले रूपम नें भवन जर्जर होनें के चलते दूसरी मंजिल छोड़कर पहली मंजिल पर रहना शुरू कर दिया| गुरुवार को सुबह लगभग 6 बजे रूपम अपने पुत्र अमन के साथ बाहरी कमरें में बैठे थे| रूपम की पत्नी कुसुम गाय को चारा डाल रही थी| पुत्र बधू प्रज्ञा चाय बनाने के लिये गयी| उसी दौरान मकान की दूसरी मंजिल की छत भरभराकर गिरी तो पहली मंजिल की छत भी गिर गयी| जिससे मलबा जमीन पर आ गया| जिससे घरेलू सामान दब गया|
अधिशाषी अधिकारी रविन्द्र कुमार नें बताया कि बीते एक माह पूर्व मौखिक रूप से भवन खाली करनें को कहा गया था लेकिन भवन खाली नही किया गया| गुरुवार को भवन गिर गया| अब सर्वेयर रूपम के साथ अन्य को भी भवन खाली करनें का नोटिस दिया गया है|