पंचायतो में स्वच्छता अभियान चलायेगा प्रधान संघ

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: विकास खंड बढ़पुर के ग्राम विजाधरपुर के पंचायत घर में आयोजित हुई प्रधान संघ की बैठक में प्रधान संघ के पदाधिकारियों ने कहा की वह प्रत्येक रविवार को ग्राम पंचायत वार स्वच्छता अभियान चलायेगे|

बैठक में व्लाक अध्यक्ष सुरजीत वर्मा ने कहा कि ग्राम पंचायतो के विकास कार्यो में आने वाली समस्यों का निस्तरण अधिकारियों से मिलाकर कराया जायेगा| प्रधान संघ के उपाध्यक्ष विजाधरपुर के ग्राम प्रधान ओमप्रकाश सक्सेना ने कहा कि प्रधान संघ का गठन ही इसी लिये हुआ है की किसी भी प्रधान का शोषण नही हो पाये| यदि किसी प्रधान का शोषण किसी अफसर के द्वारा किया गया तो प्रधान संघ उसके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है| महामंत्री धर्मवीर भारती ने कहा कि प्रत्येक रविवार को ग्राम पंचायतवार सफाई अभियान चलाया जायेगा | 30 जुलाई को सोता बहादुरपुर में में सफाई अभियान चलेगा|