लोहिया के सीएमएस व जिला जेल के बंदियों सहित 19 कोरोना पॉजिटिव

FARRUKHABAD NEWS POLICE कोरोना जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद के शुक्रवार को 19 और कोरोना पॉजिटिव निकले है| जिसमे कोरोना की चपेट में खुद लोहिया में चिकित्साधिक आ गये| जबकि जिला जेल में भी लगातार ग्राफ बढ़ रहा है|
शुक्रवार को आयी कोरोना रिपोर्ट में लोहिया अस्पताल में सीएमएस डॉ० एसपी सिंह कोरोना पॉजिटिव निकले है| वह बाल रोग विशेषज्ञ भी है| इसके साथ ही जिलाजेल फतेहगढ़ के बंदी पूरनलाल पुत्र शिवशरण व बादशाह की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है| शहर के पलरिया निवासी 65 वर्षीय वृद्ध, पल्ला निवासी 37 वर्षीय युवक पॉजिटिव निकला| यह पांच लोगों की रिपोर्ट बीती 30 जुलाई की रात में आयी|
वही शुक्रवार को कमालगंज के कस्बा निवासी 80 वर्षीय वृद्ध, 5 पुलिस लाइन में रह रहे पुलिस कर्मी, मोहम्मदाबाद के अवन्तीबाई नगर 50 वर्षीय अधेड़, 15 वर्षीय युवक, इसके साथ ही इंद्रा नगर निवासी 5 लोगों कोरोना पॉजिटिव  निकले| शमसाबाद के रावत टोला निवासी 58 वर्षीय अधेड़ पॉजिटिव निकला है|
जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह नें जेएनआई को बताया कि कुल संख्या 472, जबकि 332 ठीक हो गये हैै।  एक्टिव केस 128 हो गयें है| अब तक 12 की मौत हो गयी है|