महलई पोलिंग बूथ से दबंगो ने बनायी दूरी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics-BJP ZILA PANCHAYAT जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: बीते दिनों बीजेपी का झंडा लगी गाड़ी से आये लोगो ने महलई मतदान केंद्र में घुसकर पोलिंग डम्प कर ली थी| जिसके बाद रविवार को पुन: मतदान शुरू हुआ | मतदान के दौरान मतदाताओ के जादा पुलिस पोलिंग बूथ पर दिखी| प्रशासन इस बाद कोई रिस्क लेने को तैयार नही है |

सुबह जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार, एसपी दया शंकर मिश्रा के निर्देश पर महलई मतदान केंद्र पर सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम थे| पुलिस ने सुरक्षा का कोई भी मानक खाली नही छोड़ा है| एडीएम आरबी सोनकर, सीओ सिटी आलोक कुमार भारी फ़ोर्स के साथ कन्या प्राथमिक विधालय महलई मतदान केंद्र पर डटे हुये है| दोपहर डेढ़ बजे तक पोलिंग बूथ पर 441 लोगो ने अपना मतदान शांतिपूर्ण ढंग से कर दिया| मतदान शाम पांच बजे तक चलेगा|

जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने बताया कि मतदान में किसी प्रकार का हस्तक्षेप बर्दास्त नही किया जायेगा| जो कानून तोड़ेगा उसके खिलाफ कार्यवाही होगी|