30 दिन में ही मौत के घाट उतारी गयी दूसरी महिला

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के गढिया ढीलाबल में बीते एक माह के भीतर दूसरी महिला का कत्ल हो जाने से पुलिस की शाख पर सबाल जरुर खड़े कर दिये है| बीते एक महा पूर्व उसी जगह से कुछ दूरी पर ही एक अज्ञात महिला का गला दबाकर हत्या कर दी गयी थी| लेकिन पुलिस आग तक उसका सुराग नही लगा पायी| योगी सरकार महीला सुरक्षा के लाख दावे करे लेकिन हकीकत आज महिला की लाश बन सड़क किनारे पड़ी थी|

विदित है कि बीते 28 मई को ही थाना मऊदरवाजा के ही ग्राम आरमपुर के निकट रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे महिला की हत्या कर शव फेंक दिया गया| पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया था| पोस्टमार्टम में महिला की हत्या गला दबाकर किये जाने की पुष्टि भी हुई थी| पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज किया लेकिन आज एक महीने का समय पूरा होने के बाद भी पुलिस अभी हवा में लाठी चला रही है|

अभी यह घटना हुये लगभग एक महीने का समय ही गुजरा था तो पुलिस को गढिया ढीलाबल के निकट सड़क किनारे महिला लक्ष्मी की हत्या कर शव सड़क किनारे पड़े होने की सूचना मिली| उसके सिर में गम्भीर चोट थी| वही घुटने में किसी धारदार हथिहार से हमला करने के निशान थे| महिला की शिनाख्त तो हो गयी|| लेकिन एक महीने में दो महिलाओ को मौत के घाट उतार देने की घटना से योगी की पुलिस पर सबाल जरुर खड़े कर दिये है|

सीओ सिटी आलोक कुमार ने बताया कि 28 मई को अज्ञात महिला की शिनाख्त के लिये पूरा प्रयास चल रहा है| लेकिन अभी तक उसकी शिनाख्त नही हो सकी है|