जीएससी व्यापारियों के लिये हितकर: चेतन चौंहान

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान ने कहा कि योगी सरकार आने के बाद प्रदेश की कानून व्यवस्था में बदलाव आ गया है | लेकिन अभी कानून व्यवस्था पूरी तरह से दुरुस्त नही है इसमे अभी और सुधार की जरूरत है| इसके साथ ही साथ उन्होंने जीएचटी के विषय में कहा की जीएसटी व्यापारी और ग्राहक दोनो के हितो को ध्यान में रखते हुये लागू की गयी है| इससे व्यापरियो का नुकसान नही है| निरीक्षण भवन में उन्होंने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि जो योगी सरकार ने सौ दिन में किया उसका रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने रखा है| सीएम के सख्त निर्देश है कि सभी प्रभारी मंत्री क्षेत्र में रहकर जनता को योगी सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराने का निर्देश है| उन्होंने जीएसटी के बात पर कहा कि अभी तक व्यापारी 16-17 प्रकार का टेक्स देना पड़ता था| लेकिन जीएसटी के मध्यम से उसे एक ही बार टेक्स देना पड़ेगा| जीएसटी के खिलाफ पूरे देश में की जा रही बाजार बंदी को उन्होंने काफी हलके में लेते हुए कहा कि यह अस्थाई विरोध है। धीरे-धीरे सबकी समझ में आ जाएगा। उन्होंने कहा कि जो अधिकारी पिछली सरकार के जनपद में तैनात है वह अपनी मानसिकता दुरुस्त कर ले नही तो कार्यवाही के लिये तैयार रहे| उन्होंने डीएम-एसपी को सख्त निर्देश देते हुये कहा कि जो अबैध कब्जे की शिकायत है उन पर तत्काल कार्यवाही की जाये | यदि बीजेपी नेता भी कब्जा कर रहे है तो तत्काल कार्यवाही की जाये| उन्होंने कहा की उनकी नजर अपराध और विधुत विभाग के खिलाफ शिकंजा कसने की बात कही|

जिसके बाद वह आवास विकास पंहुचे जंहा उन्होंने ब्रह्मदत्त द्विवेदी फाउंडेशन में जनकल्याण सम्मेलन को सम्बोधित किया | खेल मंत्री ने कहा कि बीजेपी एक पहली सरकार है जो 100 दिन का रिपोर्ट कार्ड पेश कर रही है| बीजेपी ने कानून व्यवस्था को सुधारने का काम किया|लेकिन अभी कानून व्यवस्था को और अधिक दुरुस्त करने की जरुरत है| सरकार ने किसानो का कर्ज माफ़ करने का वायदा किया था | जो पूरा कर रही है| उन्होंने कहा कि दिसम्बर 2018 तक प्रदेश को 24 घंटे बिजली की पूर्ति की जायेगी| जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह,विधायक मेजर सुनील दत्त, भूदेव सिंग राजपूत., भास्कर दत्त द्विवेदी, शैलेन्द्र सिंह, कुलदीप गंगवार, वीरेन्द्र कठेरिया, हिमांशु गुप्ता, शिवांग रस्तोगी आदि मौजूद रहे|