ब्रेकिंग: घरो में दौड़ा हाई-टेशन लाइन का करंट, कई जख्मी

ACCIDENT CRIME FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन विद्युत विभाग

फर्रुखाबाद:(जहानगंज) थाना क्षेत्र के ग्राम दानमंडी में हाईटेशन लाइन का करंट घरो में दौड़ जाने से हड़कंप मच गया जिससे आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये| आक्रोशित भीड़ ने बिजली घर धावा बोल दिया| जिससे मौके पर मौजूद बिधुत कर्मी भाग गये|

शुक्रवार को शाम लगभग 3:30 बजे गाँव के ही शैलेन्द्र अग्निहोत्री की जगह में लगा 100 केबीए के ट्रांसफार्मर से हाई टेशन लाइन का जम्फर टूट कर एलटी लाइन में लग गया| जिससे हाई-टेशन लाइन का करंट घरो में दौड़ गया| उसी समय शमर को बंद करने गयी रिंकू की पत्नी बसुन्धरा उसकी चपेट में आ गयी जिससे उनका पैर गम्भीर रूप से जख्मी हो गया| पत्नी को बचाने के चक्कर में रिंकू भी चिपक कर घायल हो गया| जिसके बाद लगभग पांच मिनट के लिये लाइट चली गयी|

दोबारा आयी लाइट के बाद सुरेन्द्र दीक्षित की पुत्री प्रतीक्षा, अनुज की पत्नी नेहा, आठ वर्षीय अभिषेक पुत्र रामनरायण गम्भीर हो गये| जिसके बाद छोटे दीक्षित ने लाइन मैंन को फोन किया लेकिन फोन नही उठा| घटना से आक्रोशित भीड़ बिजली घर पंहुची| भीड़ को आक्रोशित देख जेई अजय यादव, एसएसओ राजेश कटियार आदि मौके से फरार हो गये| बिजली विभाग की लापरवाही से ग्रामीणों में आक्रोश है|
जेई अजय यादव ने बताया कि उन्हें किसी ने भी सूचना नही दी| यदि सूचना होती तो तत्काल सप्लाई बंद करा दी जाती|