रैली निकाल दिया अखिलेश का संदेश

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

फर्रुखाबाद :(कायमगंज) नगर में सपा नेता के द्वारा रैली निकाल अपनी ताकत का एहसास कराया गया | रैली में साइकिल, मोटर साइकिल व चार पहिया वाहन शामिल हुये|
सपा नेता रजनेश यादव ने चौधरी ढावे से सैकड़ो समर्थको के साथ रैली का आगाज किया| रैली पुलिया पुलग़ालिब होते हुये पटवन गली चिलौली होते हुये ट्रांसपोर्ट चौराहे पर समाप्त हुई| कार्यकर्ताओ ने अखिलेश जिंदाबाद के नारे भी लगाये| सूत्रों की माने तो रजनेश चेयरमैंन पद की दावेदारी कर सकते है| जिससे यह रजनेश का शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है| रैली में साइकिल, बाइक व कार सबार रहे| इस दौरान आलोक, आनन्द, शेरा, असलम, शाकिर, सनी गंगवार, अजय शर्मा, शिवम् आदि शामिल हुये|