रेस्टोरेंट मालिक और उसके पुत्र से मारपीट करने में 10 के खिलाफ केस

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीती देर शाम रेस्टोरेंट मालिक और उसके पुत्र के साथ बेहरहमी से मारपीट करने वाले 10 आरोपियों के खिलाफ पुलिस नें मुकदमा दर्ज कर लिया है| पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है| जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की तलवार भी लटक गयी है| क्योंकि पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरें में रिकार्ड हो गयी है|
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धन्सुआ निवासी पूर्व सैनिक भीम सेन राजपूत का इटावा बरेली हाई-वे स्थित एआरटीओ कार्यालय के दफ्तर के पास रेंस्टोरेंट है| भीमसेन नें पुलिस को दी गयी तहरीर ने कहा है कि बिना नम्बर की कार से पांचाल घाट निवासी दिनेश मिश्रा और दुर्गेश कटियार आये उनके साथ में 8 अज्ञात लोग और थे| उन्होंने खाना खाने के बाद मोबाइल चोरी किये जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया| मना करने पर भीमसेन और उसके 17 वर्षीय पुत्र दुर्गेश राजपूत के साथ मारपीट कर दी| जिससे भीम सेन का सिर फट गया और उसके पुत्र दुर्गेश की जान लेवा धारदार हथियार के हमले से नाक कट गयी|
पुलिस नें आरोपी दिनेश मिश्रा और दुर्गेश कटियार और 8 अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस नें धारा 147, 148, 149, 307, 326, 352, 427, 504 व 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया| जाँच कर्नलगंज चौकी इंचार्ज तेजबहादुर सिंह को दी गयी है| पुलिस नें जाँच तेज कर दी है| जिससे आरोपियों को कानूनी शिकंजे में फंसना है|