होमगार्ड की पुत्री ने जहर खाकर दी जान

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद : कोतवाली कायमगंज के ग्राम नरसिंहपुर निवासी होमगार्ड ओमकार सिंह की 14 वर्षीय पुत्री बबली ने गृह कलह के चलते जहर खाकर जान दे दी| पुलिस को सूचना नही दी गयी|

बुधवार को सुबह बबली ने घरेलू विवाद के चलते जहरीली गोली खा ली| जिससे उनकी हालत बिगड़ गयी| हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग उसे अनन-फानन में सीएचसी कायमगंज ले गये| जंहा उसे भर्ती किया गया| जब हालत जादा खराब हुई तो उसे लोहिया अस्पताल के लिये रिफर कर दिया गया| लगभग एक बजे उसे लोहिया अस्पताल पंहुचाया| जंहा डॉ० नीरज यादव ने उसे मृत घोषित कर दिया| पिता ओमकार के अनुसार उसका बहन से विवाद हो गया था जिसके बाद उसने सल्फास की गोली खा ली |परिजनो ने पुलिस कार्यवाही व पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया और शव लेकर चले गये|