जेल भ्रमण से खफा लेखपाल आन्दोलन को तैयार

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: बीते 19 जून को जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार के द्वारा सभी लेखपालो, कर्मचारियों व कोटेदारों को जेल भ्रमण कराये जाने के बाद से कर्मचरियों को आन्दोलन की स्थित बन रही है| जिसके चलते यूपी लेखपाल संघ ने तीन दिवसीय धरना प्रदर्शन करने की घोषणा कर दी है|

बुधवार को जिलाधिकारी के द्वारा कराये गये जेल भ्रमण विरोध में लेखपाल संघ की एक बैठक आयोजित की गयी| जिसमे अध्यक्ष सैद मीर खां ने कहा कि लेखपालो को बेइमान कहकर अपमानित किया गया| उन्हें परिमाण भुगतने और जेल जाने की धमकी दी गयी| सभी लेखपालो को तमाम संगीन धाराओं में बंद अपराधियों से मुलाकात करायी गयी|

अध्यक्ष ने कहा है कि जेल भ्रमण के विरोध में 28 जून को कलेक्ट्रेट परिसर में तीन दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया जायेगा| वही 1 जुलाई को सीएमओ कार्यालय से जुलूस निकाल कर विरोध किया जायेगा| वही यदि जिला प्रशासन ने माफ़ी नही मांगी तो lekhpakl