भाकियू के धरना प्रदर्शन में विवाद

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) विकास खंड कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन कर रहे भाकियू नेता आपस में ही भीड़ गये| जिससे स्थित बिगड़ गयी| बाद में ज्ञापन देकर धरना समाप्त किया गया|

अपनी विभिन्य मांगो को लेकर टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष अरविन्द शाक्य के नेतृत्व में किसान यूनियन कार्यकर्ता विकास खंड कार्यालय के बाद धरने पर बैठे| तभी पद से हटाये गये तहसील प्रभारी मेघराज व उपाध्यक्ष संजीब आपस में विवाद करने लगे| विवाद होता देख गुलाबी गेंग की साधना चौहान ने संजीब का पक्ष लिया तो विवाद और बढ़ गया | बाद में जैसे तैसे विवाद समाप्त कराया गया| बात नोकझोंक और धक्कामुक्की तक पंहुची |गुलाबी गैंग की साधना चौहान किसान यूनियन में शामिल होने पंहुची थी |शुक्रवार लगभग 6 घंटे तक भाकियू नेता धरना प्रदर्शन करते रहे| इसके बाद ज्ञापन देकर भाकियू नेता चले गये|
जिलाध्यक्ष अरविन्द शाक्य ने बताया कि पद से हटाने को लेकर विवाद हुआ था| लेकिन बाद में शांत कर दिया गया |