मंदसौर की घटना पर कांग्रेस का प्रदर्शन

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-CONG.

फर्रुखाबाद: जिला कांग्रेस कमेटी ने मंदसौर मध्य-प्रदेश की घटना को लेकर नगर में प्रदर्शन कर विरोध प्रगट किया| साथ ही साथ राहुल गाँधी की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में भी घोर निंदा की |
जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नेहरु रोड पर प्रदर्शन किया| कांग्रेसियों ने कहा कि एमपी में शांति पूर्वक धरना करने पर प्रशासन ने गोली चला दी जिससे कई किसान मारे गये और कई घायल भी हुये| जिसके विरोध में कांग्रेसी सड़क पर उतरे| एमपी सरकार ने कृषकों की मांगो जैसे कर्ज मांफी, कृषि उत्पाद का उचित मूल्य मिलने की मांग करने वाले अन्य दाताओ [पर गोली चलायी गयी|
सभी कांग्रेसी नेताओ ने मारे गये लोगो के लिये सम्वेदना प्रगट की| कौशलेन्द्र सिंह यादव, पुन्नी शुक्ला, विनोद गुप्ता, जितेन्द्र सिंह , अभिषेक सारस्वत, सोनी दीक्षित शादाब हुसैन आदि मौजूद रहे |