राजमिस्त्री के घर लाखो की नकदी जेबर साफ

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के मोहल्ला नौलख्खा निवासी राजमिस्त्री मशकूर अली के घर बीती रात चोरो ने लाखो के नकदी जेबर साफ कर दिये | घटना के सम्बन्ध में पुलिस को तहरीर दी गयी|

मशकूर ने पुलिस को दी गयी तहरीर ने कहा है कि बीती रात वह अपने परिजनों के साथ छत पर सो रहा था| तभी चोर उसके घर में दाखिल हो गये| चोरो ने कमरे के अंदर रखे सूटकेश तोड़कर उसमे रखे 70 हजार रूपये, दो जोड़ी झुमके, एक हार, एक जोड़ी टाप्स आदि सामान चोरी कर लिया| सुबह घटना की जानकारी होने पर सूचना डायल 100 को दी गयी| जिसके बाद डायल 100 ने मौके पर जाकर जाँच पड़ताल की| मशकूर ने पुलिस को तहरीर दी| पुलिस जाँच कर रही है|