हेडमास्टर के घर 10 लाख की चोरी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जहानगंज) थाना क्षेत्र के ग्राम कन्धरापुर निवासी प्राथमिक विधायाल के हेडमास्टर अनुरुद्ध कटियार के घर बीती रात चोरो ने नकब लगाकर 10 लाख रूपये की नकदी व जेबरात चोरी कर लिये| घटना के सम्बन्ध में पुलिस को तहरीर दी गयी| पुलिस जाँच कर रही है|

अनुरुद्ध कटियार अपने भाई मनोज व अन्य परिजनों के साथ घर की छत पर सो रहे थे | तभी चोरो ने घर के पीछे कैलाश के खेत की तरफ से नकब लगाकर हेडमास्टर के ढाई लाख रूपये नकद, एक चेन, आठ अंगूठी, एक हार चोरी कर लिया| वही मनोज का आठ अंगूठी, तीन चेन, दो झुमकी व 10 हजार रूपये नकदी चोरी कर ली| रात में मनोज की पत्नी संध्या बिजली ठीक करने के लिये उठी तो उसने कमरे का सामान पड़ा था | तो घटना की जानकारी हुई|

घटना की सूचना पर डायल 100 मौके पर पंहुची और जाँच पड़ताल की| थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार गौतम ने बताया कि तहरीर मिल गयी है| जाँच के बाद मुकदमा दर्ज किया जायेगा|