आगरा पुलिस नें जानलेवा हमले के आरोपी को दबोचा

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) जान लेवा हमले के आरोपी को कानपुर पुलिस नें दबिश देकर दबोच लिया | पुलिस आरोपी को अपने साथ ले गयी|

शहर कोतवली क्षेत्र के आवास विकास निवासी एक युवक पर हत्या के प्रयास का मुकदमा जनपद आगरा के कोतवाली सिकंदरा में दर्ज है| लिहाजा आरोपी युवक की तलाश में सिकंदरा कोतवाली की पुलिस नें उसके घर आवास विकास में दबिश दी| युवक को पुलिस नें हिरासत में ले लिया और साथ ले गयी| थानाध्यक्ष कादरी गेट विनोद कुमार शुक्ला नें बताया कि आगरा पुलिस नें थानें में आमद नही करायी| उन्हें सूचना मिली है| की आगरा पुलिस नें युवक को उठाया है|