विवाह के घर में आग का तांडव, आधा दर्जन गृहस्थी राख

ACCIDENT FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) थाना क्षेत्र के ग्राम जसुपुर गढिया निवासी दिलदार खां के घर सिलेंडर फटने से लगी आग ने जमकर तांडव किया| आग ने 6 गृहस्थी जलाकर राख कर दी| जिससे विवाह के घर में मातम पसर गया|
बीते दिन दिलदार खां की पुत्री फरजाना बेगम की बारात थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम हथियापुर से आयी थी| बीते दिन बारात शाम को 4 बजे विदा हो गयी | रात में दिलदार कके घर महमानों के लिये खाना बन रहा था तभी अचानक सिलेंडर में आग लगने के बाद सिलेंडर फट गया| जिससे आग ने विकराल रूप ले लिया|
कुछ देर में ही दिलदार के साथ ही साथ अहमद शेरम नवीशेर, दिलावर खां, नूर हसन, अली हसन सहित आधा दर्जन लोगो की गृहस्थी राख हो गयी| आग लगने के बाद दमकल को सूचना दी गयी| जब तक दमकल मौके पर पंहुची तब तक ग्रामीणों ने खुद आग पर काबू पाने क प्रयास किया| बाद में दमकल में आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पाया|