बाबा साहब की जयंती पर शिक्षण सामग्री बांटी

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद: शहर क्षेत्र के नरकसा स्थित भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर भाजयुमो नेताओं ने माल्यार्पण के बाद दलित समाज के बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरित कर उनके शिक्षित भविष्य की कामना की।

भाजयुमो नेता गुंजन अग्निहोत्री व शिवम दुबे के नेतृत्व में बीजेपी कार्यकर्ता नरकसा स्थित भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर पहुंचे। जहां अम्बेडकर की प्रतिमा पर सभी ने माल्यार्पण किया। इसके बाद अम्बेडकर के जीवन व विचारों पर प्रकाश डाला गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि भीमराव अम्बेडकर ने कहा था कि शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो। सभी को उनके मंत्र को याद कर जीवन पथ पर आगे बढ़ना चाहिए। इस दौरान दलित बच्चों को शिक्षण सामिग्री कापी, पुस्तकें, पेंसिल, रबड़ पेन बाक्स आदि भी वितरित किये गये। इस दौरान रोहित खटिक, सूरज जाटव, नितिन दुबे, रमेशचन्द्र, उर्मिला चैहान, सुनीता शाक्य आदि मौजूद रहे।

भीमराव के जीवन व आचरण से प्रेरणा लें युवा
फर्रुखाबाद: फतेहगढ़ की बीजेपी इकाई द्वारा भीमराव अम्बेडकर की 126वीं जयंती पर विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसमें संविधान निर्माता के जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण जानकारियों को साझा किया गया और उनके चित्र पर पुष्पांजलि भी अर्पित की गयी। विचार गोष्ठी डा0 विनीत मिश्रा के आवास पर आयोजित की गयी।

फतेहगढ़ नगर अध्यक्ष रामवीर शुक्ला ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की और संचालन रिंकू दुबे ने किया। इस दौरान शशांक शेखर मिश्रा, विपिन ठाकुर, रानू दीक्षित, दीपक दुबे आदि मौजूद रहे।