गंगा में उतराता मिला महिला का शव

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) थाना कादरी गेट के पांचाल घाट पर गंगा में एक महिला का शव उतराता मिला | जिससे मौके पर भीड़ लग गयी | सूचना पर पंहुची पुलिस नें शव को कब्जे में लेकर जाँच की|

जनपद कासगंज के गंजडुंडवारा निवासी 45 वर्षीय सीमा गुप्ता पत्नी संदीप गुप्ता मंगलवार को थाना कादरी गेट के चाँदपुर निवासी बहन रजनी गुप्ता पत्नी बाबी गुप्ता के घर आयीं थी| सीमा के रिश्तेदार सुंदर गुप्ता के अनुसार वह बुधवार को जनपद मैंनपुरी के किशनी कुसमरा में गयी थी| गुरुवार को शाम सीमा का शव पांचाल घाट पर गंगा में उतराता मिला| परिजनों को यह जानकारी नही की सीमा गंगा में कैसे पंहुची| सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष कादरी गेट विनोद कुमार शुक्ला फोर्स के साथ मौके पर पंहुचे और शव को कब्जे में लेकर जाँच की| पुलिस का कहना है कि जाँच की जा रही है| तहरीर मिलने पर विधिक कार्यवाही होगी|