गौशाला की भूमि पर कब्जे की सूचना पर दौड़ी पुलिस

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: गौशाला की भूमि पर कब्जा किये जाने की सूचना पर पुलिस मौके पर पंहुची और जाँच के बाद प्रधान को थाने ले आयी| बाद में दोनों पक्षों को अपने-अपने अभिलेख दिखाने के आदेश दिये गये है|
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम माधौपुर में गौशाला है| गौशाला के अध्यक्ष सूर्यकान्त ने पुलिस को सूचना दी कि ग्राम प्रधान बीरे यादव गौशाला की भूमि पर कब्जा कर रहे है| घटना की सूचना पर दरोगा श्रीबाबू गौतम फ़ोर्स के साथ मौके पर आ गये| उन्होंने जाँच पड़ताल की| प्रधान ने बताया कि भूमि ग्राम सभा की है| वह इसमे मिट्टी डला रहे है|
पुलिस प्रधान को थाने ले आयी| जाँच पड़ताल के बाद दोनों पक्षों को यथास्थित रखने को कहा गया| दरोगा श्रीबाबू ने बताया की दोनों पक्षों के अभिलेख मांगे गये है| अभिलेख आने तक यथा स्थित रखने के निर्देश दिये गये|