आखिर किसकी है बंद कमरे में मिली लहुलुहान लाश

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: बीती रात बंद कमरे में एक सड़ी हुई लाश मिलने से सनसनी फ़ैल गयी| पुलिस ने मौके पर पंहुचकर जाँच पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया| पुलिस घर के अन्य फरार सदस्यों का पता लगाने में जुटी है|

शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भोपतपट्टी में गोकरन नाथ के बंद पड़े मकान में एक 40 वर्षीय व्यक्ति की लाश सड़ी हालत में मिली| गोकरननाथ की बीते लगभग चार वर्ष पूर्व मौत हो गयी| घर में उसकी पत्नी कमला देवी अपने पुत्र दीपू लाल व रामगोपाल के साथ रहती थी | बड़ा पुत्र सूरज नई बस्ती मेंअपने परिवार के साथ रहता है है| दीपू व रामगोपाल सीएनजी रिक्शा चलाने का काम करते है|

पड़ोसीयों ने बताया कि बुधवार की शाम कमला देवी व व उसके पुत्र अपना मकान खाली करके चले गये| कमरे में व मकान के मुख्य गेट में ताला भी नही पड़ा था| शुक्रवार की रात पड़ोसियों को उसके सूने पड़े मकान में बदबू आती मिली| जिसकी जानकारी डायल 100 को दी गयी | कुछ देर के बाद कोतवाल अनूप निगम व रेलवे रोड चौकी इंचार्ज देवेश कुमार फ़ोर्स के साथ मौके पर आ गये| उन्होंने कमरे की बाहर से लगी कुंडी खोली तो अंदर चारपाई पर एक 40 वर्षीय अज्ञत व्यक्ति की लाश खून से लथपथ पड़ी थी| उसके सिर में गम्भीर चोट थी| पास में ही एक ईट पड़ी थी| अंदाजा लगाया जा रहा था की शायद ईंट से कुचलकर हत्या की गयी| लेकिन उसकी शिनाख्त नही हो सकी|

पुलिस ने पड़ोसियों से पूंछा तो उन्होंने भी उसे पहचानने से इंकार कर दिया| पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया| यह भी बताया जा रहा है कि कमला देवी का घर से जाने से पूर्व अपने पुत्र रामगोपाल से विवाद हुआ था| पुलिस अब कई दिशा में जाँच कर रही है| प्रभारी निरीक्षक अनूप निगम ने बताया कि शव किसका है यह अभी पता नही चल सका है| लेकिन पुलिस को शक है की कही शव रामगोपाल का तो नही| वही पुलिस प्रेम प्रसंग की दिशा में भी जाँच पड़ताल कर रही है| उन्होंने बताया कि कमला देवी के बड़े पुत्र सूरज से सम्पर्क किया गया लेकिन उसका फोन नही लगा| घर के किसी एक सदस्य के मिलने पर घटना से पर्दा हटेगा|
सिर कुचलकर उतारा मौत के घाट
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया| सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उसके चेहरे पर पांच गम्भीर चोट मिली| जिससे उसकी मौत होंना बताया गया है| पोस्टमार्टम डॉ० योगेन्द्र सिंह ने किया|