जाधव को फांसी की सजा के खिलाफ पाक का पुतला दहन

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP राष्ट्रीय सामाजिक

फर्रुखाबाद: पाकिस्तान की जेल में बंद कुलभूषण जाधव को पाक कोर्ट के द्वारा फांसी की सजा सुनाये जाने का विरोध पूरे देश में शुरू हो गया है| नगर में भी कई संगठनो ने पाक सरकार का पुतला फूंक कर आक्रोश व्यक्त किया|

पाकिस्तान सरकार के खिलाफ नगर के चौक पर बीजेपी समर्थको ने पाकिस्तान का पुतला फूंक कर नारेबाजी कर दी| आक्रोशित कार्यकर्ताओ ने गलियों में घूमकर पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन भी किया| सभी ने एक सुर में पीएम नरेन्द्र मोदी और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से कुल भूषण जाधव को भारत वापस लाने की मांग की है|

इसके साथ ही पाक से व्यावसायिक और राजनितिक सम्बन्धो को तत्काल समाप्त करने कि भी ममांग की गयी है| इस दौरान अंशु पाण्डेय, ब्रजेश अवस्थी, आदित्य दीक्षित, विवेक प्रधान, विक्की अग्रवाल, अनुज दीक्षित, सुनील तिवारी आदि मौजूद रहे|