कमलेश तिवारी की हत्या से हिन्दू महासभा सहित कई संगठनआंदोलित

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: बीते एक दिन पूर्व हिन्दू महासभा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व हिंदू समाज पार्टी के राष्टीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी की उनके कार्यालय में ही गला काटकर व गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी| जिससे हिन्दू महासभा आंदोलित है| हिन्दू महासभा नें धरना दिया|इसके साथ ही दो मिनट का मौन भी रखा|
हिन्दू महासभा के जिलाध्यक्ष विमलेश मिश्रा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी शहर कोतवाली क्षेत्र के लाल दरवाजे पर एकत्रित हुए| उन्होंने साथी कमलेश तिवारी की हत्या किये जाने पर गहरा शोक और आक्रोश व्यक्त किया|
महासभा नें कहा कि सरकार इस जघन्य हत्या काण्ड में कड़ी कार्यवाही करे| यदि जल्दी कार्यवाही नही हुई तो संगठन कड़ी कार्यवाही करेगा| महासभा 24 घंटे बाद जिलाधिकारी को ज्ञापन देगी|
इस दौरान महामंत्री सौरभ मिश्रा, जिला प्रवक्ता नरेंद्र मिश्रा, सौरभ शुक्ला, संतोष त्रिवेदी, विशाल दुबे, गौरव मौर्य, सुबोध सिंह, विकास कुमार, आदित्य दीक्षित, शुभम त्रिपाठी आदि रहे|