ग्रामीणों को गोली मारकर घायल किया

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) थाना क्षेत्र के ग्राम महेशपुर में बीती रात दो ग्रामीणों को गोली मारकर घ्याल कर दिया गया| पुलिस ने मामले के संबंध में मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है|

सुखियापुर निवासी पंकज पुत्र भुवनेश्वर ने थानेमें दर्ज कराये गए मुकदमे में कहा है कि ग्राम महेशपुर में बीती रात मेला लगा था| जिसको देखने के लिये देवेंद्र पुत्र नन्हे सिंह उर्फ़ दीपू व नितिन पुत्र रमेश निवासी सुखियापुर भी गए थे| आरोप है कि महेशपुर निवासी बाबू उर्फ़ राहुल पुत्र कृष्ण कुमार व भोला पुत्र पहाड़ी निवासी राजेपुर भी मौजूद थे| उन्होंने शराब के नशे में विवाद कर दिया| जिसके बाद मना करने पर देवेंद्र व नितिन पर फायरिंग भी कर दी|

गोली लगने से दोनों जख्मी हो गए| जिनका सीएचसी में उपचार कराया गया| पुलिस ने आरोपी बाबू और भोला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है| जाँच दरोगा गोकुल सिंह को दी गयी है|