प्रतिबन्ध के बाद भी गंगा में बिसर्जित हो रहे गणेश

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) गंगा में प्रतिमा विसर्जन की रोंक के बाद भी कानून को तोड़ गंगा में गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया गया|
शनिवार को अमृतपुर स्थित कस्बे से तकरीबन एक हजार की भीड़ के साथ जिला पंचायत सदस्य अजय कुमार चौहान लल्ला भैया प्रधान सचिन देव तिवारी के द्वारा गणेश विसर्जन यात्रा निकाली गयी| जिसके चलते श्रद्धालुओं नें अतिशबाजी चलायी और जयकारों के बीच यात्रा ग्राम बलीपट्टी रानी गांव घाट के पास पंहुची और गणेश प्रतिमा का विसर्जन गंगा में किया गया| कमेटी संयोजक दारा सिंह गलवार, अजय प्रताप सिंह टिंकू, जिला पंचायत सदस्य अजय कुमार सिंह चौहान, प्रिंस चौहान, लल्ला चौहान, प्रधान सचिन देव तिवारी व महेंद्र प्रताप सिंह आदि रहे|
थानाध्यक्ष जसबंत सिंह नें बताया वह जाम में फंस गये थे| जब तक पंहुचे तब तक बिसर्जन होगा गया था| जाँच की जायेगी|