कांग्रेस नेता का भट्टा बंद कराने गये अफसरों से विवाद

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: कांग्रेस नेता राजेन्द्र नाथ कटियार का भट्टा बंद कराने के लिये गये अधिकारी विवाद होने के बाद वापस लौट गये| अफसरों ने काफी देर तक नोकझोंक चली| जिसके बाद वह बंद कराने का आदेश नही दिखा सके|

कांग्रेस के पूर्व जिलाध्य्क्ष राजेन्द्र नाथ कटियार का मसेनी चौराहे के निकट ईंट भट्टा है| जिस पर सोमबार शाम नायब तहसीलदार चूडामणि, कानूनगो व पांचालघाट चौकी इंचार्ज अंगद सिंह पंहुचे| नायब तहसीलदार ने कहा कि उनके भट्टे की पर्यावरण एनओसी नही है| और हाई कोर्ट ने भी उनके भट्टे को बंद करने के आदेश दिये है| अफसरों के आने की सूचना मिलने पर पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेन्द्र नाथ कटियार व उनके पुत्र विजय कटियार आ गये| उन्होंने नायब तहसीलदार से कहा कि उन्हें 2021 तक एनओसी खुद एसडीएम ने दी है| राजेन्द्र नाथ कटियार ने नायब तहसीलदार से हाईकोर्ट का आदेश भी दिखाने को कहा वह भी अफसर नही दिखा सके|

मामले की भनक लगते ही बसपा के पूर्व विधान सभा सदर प्रत्याशी रहे महेन्द्र कटियार, आरएसएस के नवींन कटियार आदि उनकी मदद में आ गये| जिसके बाद अफसरों को जमकर खरी खोटी सुनाई| विजय यादव ने आरोप लगाया की बीजेपी नेता मोहन अग्रवाल के इशारे पर अफसर कार्य कर रहे है| मोहन ने अपने कोल्ड के पीछे करोड़ो की भूमि पर अबैध कब्जा कर रखा है| जिसकी उन्होंने शिकायत की थी उसी की खुन्नस के चलते वह यह सब करा रहे है|

बीजेपी नेता व एफबीएम अध्यक्ष मोहन अग्रवाल ने बताया कि जिस जमीन की विजय कटियार बात कर रहे है| उसका मामला अदालत में विचाराधीन है| राजेन्द्र नाथ कटियार खुद जिस कोठी में रह रहे है| वह मिशन के लोगो की कब्जा की हुई है| उनके आरोप पूर्णतया गलत है|