प्रेक्षक के परखी मतदान स्थलो की हकीकत

Election-2017 FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) विधान सभा चुनाव को अब चंद दिन ही शेष बचे है| जिसको लेकर प्रशासन अपनी सक्रियता बढ़ाने लगा है| बुधवार को प्रेक्षक ने व्लाक राजेपुर के आधा दर्जन मतदान स्थालो का दौरा दिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिये|

प्रेक्षक के साथ सीओ अमृतपुर देवेन्द्र कुमार, तहसीलदार अमृतपुर मिर्जा शेख आलम गीर व थानाध्यक्ष भीम सिंह जावला ने क्षेत्र के समवेदनशील गाँवो का दौरा किया| जिसमे बदनपुर जमापुर व सलेमपुर सहित आधा दर्जन गाँवो के मतदान स्थालो का भ्रमण किया| उन्होंने सभी को अवश्यक दिशा निर्देश जारी किये| पुलिस को भी सुरक्षा से सम्बन्धित निर्देशों के साथ ही साथ अपराधियों और अराजक तत्वों पर नजर रखने को कहा गया है|