चिकित्सक के घर से लाखो की नकदी और जेबरात चोरी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास लोहिया अस्पताल कैम्पस में रहे रहे चिकित्सक डॉ० एचपी श्रीवास्तव के घर का ताला तोड़कर लाखो की नकदी और जेबरात साफ़ कर दिये गये| घटना के सम्बंध में पुलिस को तहरीर दी गयी|

डॉ० एचपी श्रीवास्तव लोहिया अस्पताल कैम्पस में अपने रह रहे है| वह 28 जनवरी को इलाहाबाद गये थे| 31 जनवरी की रात जब वह घर वापस लौटे तो पता चला की उनके घर के मेन गेट का ताला टूटा पड़ा है| अन्दर जाकर देखा तो घर का सामन बिखरा पड़ा था | घर में रखी एक लाख की नकदी और सोने चांदी के जेबरात के साथ घर में सीसीटीवी कैमरे भी चोरी कर लिये| घटना की सूचना पुलिस को दी गयी| कोतवाल फ़ोर्स के शहर मौके पर पंहुचे|

शहर कोतवाल डीके सिंह ने बताया चोरी के सम्बन्ध में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है|