पुलिस के खिलाफ भाकियू का हाई-वे पर योगाभ्यास

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE कृषि जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद) अपनी विभिन्य मांगो के साथ भाकियू कार्यकर्ताओं ने खिमसेपुर के निकट इटावा बरेली हाई-वे पर जाम लगाकर योगाभ्यास किया और पुलिस के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे बुलंद किये| भाकियुं ने मदनपुर चौकी इंचार्ज अनिल भदौरिया को हटाये जाने की मांग की है|भाकियू जिलाध्यक्ष अरविन्द शाक्य के नेतृत्व में किसान यूनियन कार्यकर्ता खिमसेपुर पंहुचे और हाई-वे पर बैठकर योगाभ्यास शूरु कर दिया| जिससे जाम लग गया| भाकियू ने मांग रखी कि किसानो का सम्पूर्ण कर्ज माफ़ किया जाये| डा० स्वामी नाथन की रिपोर्ट लागू की जाये, किसानो की सभी फसलो का उत्पादन लागत का डेढ़ गुना रेट तय किया जाये, देश के किसानो को 60 साल पूरे होने के बाद 5000 हजार प्रतिमाह पेंशन दी जाये सहित कुल 7 सूत्रीय मांगे रखी|

जिलाध्यक्ष अरविन्द शाक्य ने कहा कि मदनपुर चौकी इंचार्ज अनिल भदौरिया ने मंडल अध्यक्ष प्रभाकान्त मिश्रा से अभद्रता की है| वह ठीक से कार्य नही कर रहे| उन्हें पांच दिन के भीतर हटाया जाये नही तो चौकी का घेराव किया जायेगा| हाई-वे जाम की सूचना मिलने पर एसडीएम सदर रमेश यादव, सीओ अमृतपुर देवेन्द्र गंगवार आदि मौके पर पंहुचे और ज्ञापन लेकर जल्द कार्यवाही का भरोसा दिया| जिसके बाद जाम खुल्रा सका| रामसेवक सक्सेना, गुड्डू यादव, ठा० नरेश सिंह, हरिओम अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे|