ब्यूटी पार्लर संचालिका की हत्या में चार के खिलाफ मुकदमा

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) युवती की हत्या किये जाने के  मामले में पुलिस नें मृतका के पिता की तहरीर पर एनजीओ संचालक सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया| पुलिस जाँच कर रही है|
बीते दिन शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम  पांचाल घाट साईधाम निवासी संजय तिवारी जो की पेशे से एक चिकित्सक के सिक्योरिटी गार्ड है| उनकी पुत्री  की 22 वर्षीय दिव्यांगी की बीते दिन संदिग्ध हालत में मौत हो गयी थी|वह एक एनजीओ में कार्य भी करती थी| जहाँ बीते दिन वह मिली थी| लिहाजा उनकी संदिग्ध मौत के बाद उसके पिता संजय तिवारी की तहरीर पर पुलिस नें कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला कर्नलगंज निवासी एनजीओ संचालक बिट्ट सुलामान पुत्र सुनील व अजय, गीता व लता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है|
तहरीर में मृतका के पिता नें आरोप लगाया कि आरोपी मृतका के साथ आये दिन अश्लीलता करते थे| लिहाजा जब उनकी बेटी नें मामले की जानकारी घर पर दी तो उन्होंने जाकर उन्हें समझाया था| संजय तिवारी नें आरोप लगाया कि बेटी सुबह 10 बजे घर से एनजीओ के माध्यम से चल रहे सूत उद्योग केंद्र पर गयी थी| आरोपियों नें उसका मोबाइल ले किया और उसकी जहर देकर हत्या कर दी|