जलभराव से आक्रोशित नागरिक करेंगे आंदोलन

FARRUKHABAD NEWS NAGAR PALIKA Politics जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के हैवतपुर गढ़ीया काशीराम कालोनी में बीते कई महीने से जल भराव होने के कारण नागरिक परेशान है| जिसके चलते उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी है|

काशीराम कालोनी उत्थान समिति के अध्यक्ष रावेश मिश्रा ने बताया कि कालोनी में जल भराव की समस्या है | बीते लगभग एक महीने पहले नागरिको ने धरना प्रदर्शन किया था| जिसके बाद नगर पालिका के लोगो ने उनसे जल्द समस्या हल करने का वायदा किया था| लेकिन अभी तक समस्या खत्म नही हुई| जिसको लेकर नागरिको मे आक्रोश है| नल भराव से कालोनी के भवनो पर भी संकट के बादल छाये हुये है| जिसके चलते नागरिकों ने आन्दोलन करने की चेतावनी दी है|