पुलिस कर्मियों सहित 141 को गणतंत्र दिवस पर मिला सम्मान

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन पंहुचे जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु और एसपी सुभाष सिंह बघेल ने पुलिस कर्मियों सहित 141 को सम्मानित कर उन्हें निष्ठां और ईमानदारी का पाठ पढाया| कई निरीक्षक, उपनिरीक्षक, महिला आरक्षी आदि शामिल है|

डीएम-एसपी ने सबसे पूर्व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी देव सिंह व कैसर खां को साल उढ़ाकर सम्मानित किया गया|इसके बाद सीओ अमृतपुर देवेन्द्र कुमार, डिप्टी परेड कमांडर राकेश प्रताप सिंह, यूपी डायल 100 प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह, कोतवाल फर्रुखाबाद डीके सिंह, एलआईयू निरीक्षक छत्रपाल सिंह, महिला थाना प्रभारी शगुफ्ता रिजवी, डीसीआरबी प्रभारी श्रीकान्त यादव, चुनाव सैल रजनेश कुमार, मेला रामनगरिया प्रभारी महेन्द्र त्रिपाठी, स्वाट टीम प्रभारी मनीष यादव, पांचाल घाट चौकी इंचार्ज संजय यादव, कादरी गेट चौकी इंचार्ज देवेन्द्र सिंह गंगवार, अचरा चौकी इंचार्ज राजेश सिंह पेशकर मुख्य आरक्षी अजमेर सिंह भदौरिया के साथ ही साथ नाविक, अलादीन व मलिक, गोताखोर उम्मेद, तालिम को सम्मानित किया गया |

इसके साथ परिवार परामर्श केंद्र की पूर्व प्रधान नीमल दुबे, कामिनी कौशल गुप्ता, दीपिका त्रिपाठी, केन्द्रीय कारागार बैंड के मेंजर शाबिर अली व स्वाट टीम के सिपाही हिम्मत सिंह, मनोज कुमार, विमलेश सिंह सहित 62 पुलिस कर्मीयों को सम्मानित किया गया| वही 76 पुलिस के कर्मचारीयों को भी सम्मानित किया गया|
डीजीपी ने किया सम्मानित
यूपी 100 के हेड कांस्टेबल इंद्रदेव भदौरिया, सुरजीत सिंह और राम प्रकाश, सिपाही विमल कुमार पुष्पेन्द्र सिंह, जितेन्द्र सिंह व चालक सुरेश सिंह ललित कुमार और भूपेन्द्र सिंह को डीजीपी के द्वारा भेजे गये प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया|