गणतंत्र दिवस पर मतदान करने की ली गयी शपथ

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:गणतंत्र के आंगन में आज पूरे सम्मान के साथ समारोह में तिरंगे को जगह-जगह शलामी दी गयी| इसके साथ ही साथ मुख्य रूप से पुलिस लाइन फतेहगढ़ में भी गणतंत्र दिवस का पर्व धूमधाम से मनाया गया| गणतंत्र दिवस समारोह के लिये पूरे पुलिस लाइन मैदान को दुल्हन की तरह सजाया गया| जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु और एसपी सुभाष सिंग बघेल ने परेड को सलामी दी| सभी ने मतदान करने की शपथ भी ली|

मुख्य अतिथि के रूप से आये डीएम और एसपी ने सबसे पहले तिरंगे को सलामी के साथ ही साथ दोनों अधिकारियो ने सफेद कबूतर और गुब्बारे भी उड़ायें| डीएम ने परेड की सलामी भी ली| अपने उद्वोधन में जिलाधिकारी ने कहा कि आने वाले दिनों में विधान सभा चुनाव है| सभी को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए| जिले में कभी भी किसी प्रकार का आपसी विवाद लोगो में नजर नही आया| इसे आगे भी कायम रखना होगा| एसपी ने सभी को शपथ दिलाई |
बच्चो ने सांस्कृतिक कार्यक्रमो में मतदान करने और राष्ट्र भक्ति की अलख जगायी| जिलाधिकारी ने बच्चो को पुरुस्कार भी प्रदान किये|

स्कूल-कॉलेज से लेकर चौक-चौराहे तक लहराया तिरंगा
गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह के अलावा शहर के विभिन्न स्कूल-कालेजों व गैरसरकारी प्रतिष्ठानों में झंडारोहण किया गया| सुबह से मुख्य समारोह स्थल के साथ-साथ विभिन्न चौक-चौराहों व स्कूल-कालेजों तथा सरकारी, गैरसरकारी कार्यालयों, प्रतिष्ठानों में देशभक्ति गीत गूंजे। मुख्य समारोह स्थल के साथ-साथ पूरे जिले में सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई । विभिन्न चौक-चौराहों पर पुलिस बलों को प्रतिनियुक्त किया गया। साथ ही जिले के सभी थानों की पुलिस को अलर्ट किया गया। सभी जगहों पर पुलिस पैनी नजर रखी गयी।