पूर्व विदेश मंत्री की पत्नी को पुलिस ने रोंका

Election-2017 FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics Politics-CONG. जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(कंपिल) एक बार देश के कानून मंत्री और फिर विदेश मंत्री रहे सलमान खुर्शीद की पत्नी पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद को पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान रोंक लिया| तकरीबन बीस मिनट तक वह खड़ी रही| इसके बाद जाँच पूरी होने के बाद उन्हें जाने दिया गया|

पूर्व विधायक अपने साथ दो कारो को लेकर दिल्ली जा रही थी| तभी कंपिल थाने के सामने आचार संहिता में वाहन चेकिंग कर रहे दरोगा कौशलेन्द्र सिंह और आरपी सिंह ने उन्हें रोंक लिया| उनकी कार की तलाशी में पुलिस को कंबलो के टोकन मिले| जिसमे सलमान और लुईस का फोटो लगा था| पुलिस ने गाड़ी सीज करने की कार्यवाही शूरू की| तभी लुईस ने फोन पर एसपी से वार्ता की| जिसके बाद पुलिस ने तकरीबन 20 मिनट के बाद उन्हें जाने दिया|

पूर्व एमएलसी की सफारी सीज
बसपा से एमएलसी रहे मनोज अग्रवाल की सफारी गाड़ी को आईटीआई पर वाहन चेकिंग के दौरान दरोगा वीरेन्द्र पाल सिंह ने कार के पीछे मनोज अग्रवाल का स्टीकर लगा होने पर सीज कर दिया | गाड़ी को चालक अब्दुल चला रहा था और उनके प्रतिनिधि मृदुल सफारी में बैठे थे| कार उनकी पत्नी पालिका अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल के नाम बतायी गयी है|