वेतन निर्धारण ना हुआ तो चुनाव प्रक्रिया से विरत होने की धमकी

Election-2017 FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: लेखा विभाग से सम्बधित विभिन्य मांगो को लेकर शिक्षक संगठनो ने वित्त एवं लेखाधिकारी सहित प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौपा| शिक्षको ने अपनी मांगो पर जल्द कार्यवाही करने की चेतावनी भी दी है|

जनपद के लगभग सभी संगठनो एक ही मांग को आवाज दी है| जिसके चलते शासन द्वारा सातवें वेतन आयोग के अनुसार वेतन निर्धारण करते हुये जनवरी माह से शासनादेश के अनुसार वेतन निर्धारण कर वेतन भुगतान की मांग की है| जो शिक्षक आठ किलो मीटर की शहरी परिधि के विधालयो में तैनात है| उन शिक्षको को शहरी आवास भत्ता दिया जाये| इसके साथ ही साथ पति-पत्नी दोनों को आवासीय भत्ता दिया जाये| दिसम्बर माह का वेतन अभी तक ना मिलने से शिक्षको ने लेखाधिकारी के सामने रोष व्यक्त किया|

सभी संगठनो ने वित्त एवं लेखाधिकारी अजीत कुमार के साथ जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी को भी ज्ञापन सौपा| शिक्षको ने जनवरी माह में मांगो पर कार्यवाही ना होने पर चुनाव प्रक्रिया से विरत रहने की चेतावनी दी| शैक्षिक महा संघ के जिलाध्यक्ष संजय तिवारी, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष भूपेश पाठक, जूनियर शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष प्रदीप चतुर्वेदी, एससी,एसटी शिक्षक महासंघ के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार आदि मौजूद रहे|

एसडीएम सदर सुरेन्द्र सिंह ने बताया की शिक्षको की मांग शासन से सम्बंधित है| जिसे शासन के निर्देश पर पूर्ण किया जायेगा | लेकिन चुनाव प्रक्रिया से विरत होने की बात नही होनी चाहिए| चुनाव अलग विषय है|