बारिश व ओलावृष्टि नें फसलों को काफी नुकसान , किसान परेशान

FARRUKHABAD NEWS


फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)रविवार सुबह से ही बदले इस मौसम ने किसानों की फिर चिंता बढ़ा दी है। जिले में सबसे ज्यादा नुकसान सरसों, दाल, मटर और गेहूं की फसल को नुकसान हो रहा है। बोई गयी मूंगफली क बीज भी खराब होनें की पूरी सम्भावना बन गयी है | जिससे किसानों के माथे पर बल डाल दिया है|

रविवार को सुबह जनपद में रुक-रुक कर बारिश के साथ ही कई जगहों पर ओलावृष्टि हुई | मोहम्मदाबाद, नगर क्षेत्र के इलाकों, गंगा पार आदि जगहों पर ओलावृष्टि हुई | ओलावृष्टि से सर्वाधिक नुकसान मटर, सरसों व गेंहू की फसल को हुआ है| खेत में खड़ी बंध गोभी की फसल की भी भारी नुकसान हुआ है| ओलावृष्टि के उपरांत की कुछ देर बाद
धूप की चमक भी आयी | लेकिन तेज बारिश और ओलावृष्टि से खेतों में जल भराव हो गया| आलू की खुदाई भी पूरी तरह से प्रभावित हो गयी है| खेतों में पकी खड़ी सरसों की फसल ओलावृष्टि होंनें से प्रभावित हुई है| ओलावृष्टि और बारिश होनें से ठिठुरन बढ़ गयी| गेहूं की फसल में भी बाली आ गई हैं। बारिश से इनको काफी नुकसान हुआ है। फसलों के नुकसान से किसान मायूस हो गए हैं।