खड्ड में पड़ा मिला डीजे संचालक का शव

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) बीती रात घर से निकले डीजे संचालक का शव खड्ड में पड़ा मिला| जिससे परिजनों में कोहराम मच गया| पुलिस नें मौके पर जाकर जाँच पड़ताल की| इसके बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया |
थाना कादरी गेट क्षेत्र के ग्राम दीनदयाल बाग निवासी 38 वर्षीय रतन दीप सक्सेना पुत्र जगदीश बीती रात अपने गाँव के ही साथी धर्मेन्द्र उर्फ धम्मो पुत्र हरवीर सिंह यादव के साथ बीती शाम लगभग 8 बजे घर से निकलकर गया था| उसके बाद रात में घर नही लौटा| परिजनों की मानें तो वह तिर्वा अपनी ससुराल पत्नी पिंकी के साथ ससुर की मौत होनें गया था जहाँ से लौटा और उसके साथ घर से निकल गया| रात में घर वापस ना आनें पर परिजनों को चिंता हुई| परिजनों नें उसकी तलाश शुरू की| जिसके बाद उसका शव मोहल्ले के ही निकट बीआरएस गेट्स हाउस के पर खड्ड में पड़ा मिला | रतन का शव मिलने से परिजनों में चित्कार मच गयी| परिजनों के बिलखनें से मौके अपर भीड़ लग गयी| जिसके बाद सूचना पर थानाध्यक्ष विनोद कुमार शुक्ला मौके पर पंहुचे और जाँच पड़ताल की| मृतक की पत्नी पिंकी गर्भवती है| वह डीजे का कार्य करता था | उसके सिर में गम्भीर चोट देखी गयी | मृतक शराब पीने का आदी था| उसकी पत्नी पिंकी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|
थानाध्यक्ष विनोद कुमार शुक्ला नें जेएनआई को बताया कि प्रारम्भिक जाँच में किसी अज्ञात वाहन से दुर्घटना होना प्रतीत हो रही है| पोस्टमार्टम कराया जा रहा है | तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा|