कलेक्ट्रेट में दूसरे दिन भी भाकियू का धरना जारी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) गुट का विभिन्य मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा| अभी प्रशासन से कोई बातचीत ना हो पाने के कारण आन्दोलन जारी है|

सोमबार को भाकियू कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष अरविन्द शाक्य के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठे थे| उन्होंने मांग रखी थी की गनाव बहोरा में चकबंदी निरस्त की जाये |वही बहोरा के ही मजरा छिछौनापुर में जमुनाधर की जमीन पर अबैध कब्जा हटाया जाये| व्ही नवाबगंज-मोहम्मदाबाद मार्ग पर दोनों तरफ नाला निर्माण, राजेपुर व्लाक में कटान रोकने के लिए बांध नहीं बनाये जा रहे| लेकीन दूसरे दिन भी प्रशासन से वार्ता ना होने से खबर लिखे जाने तक धरना जारी रहा|

इस दौरान जबाहरशाक्य, छविनाथ शाक्य, सुबोध यादव, रमाकान्त मिश्रा, उमेश यादव आदि मौजूद रहे|