विवाहिता ने आग लगाकर जान दी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

saanuफर्रुखाबाद: थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के मोहल्ला बैजनाथ गली निवासी 40 वर्षीय सालू गुप्ता पत्नी राजीव गुप्ता ने बीती रात आग लगाकर आत्महत्या कर ली | परिजन उसे लेकर लोहिया अस्पताल पँहुचे|

मृतका के पति राजीव गुप्ता ने बताया की सालूका दिमागी सन्तुलन ठीक नही था | उसका इलाज भी चल रहा था| पूर्व में भी वह कई बार आग लगाने का प्रयास कर चुकी थी| बीती रात सल्लू के तीन बच्चे 6 वर्षीय अंजली, 4 वर्षीय आरुषी और दो वर्षीय आयूष अपनी दादी गीता के पास खेल रहे थे| तभी सालू ने कमरे में जाकर मिट्टी का तेल डालकर खुद को आग लगा ली| जिससे वह बुरी तरह जल गयी| उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया| राजीव ने बताया की उसके परिजनों को सूचना घटना के बाद ही देदी थी| लेकिन दोपहर तक परिजन लोहिया अस्पताल नही आये|

परिजन शव लोहिया अस्पताल लेकर पंहुचे| सुबह नायब तहसीलदार चूंडामणि लोहिया अस्पताल पंहुचे | बजरिया चौकी इंचार्ज बनी सिंह ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया|