मासूम के साथ बलात्कार कर किया मरणासन्न

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

reepफर्रुखाबाद: थाना नवाबगंज के ग्राम छेदा नगला में समर पर गयी 7 वर्षीय मासूम के साथ गाँव के ही हैबान ने बलात्कार किया| चीखपुकार सुनकर जब पीड़ित का पिता मौके पर पंहुचा तो आरोपी मौके से भाग गया| बाद में पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया|

पीड़ित मासूम के पिता ने बताया की पूजा (काल्पनिक नाम) उसकी इकलौती पुत्री है| दोपहर को घर से तसला लेकर ताऊ ख़ुशीराम के समर से धोने गयी थी | समर के आस-पास कोई ना देख आरोपी नरवीर राजपूत पुत्र रामचरन राजपूत ने उसे झोपड़ी के भीतर खीच लिया| हबस की आग में अंधे नरवीर ने पूजा के साथ बलात्कार कर दिया| जिससे वह चीख पड़ी| उधर से गाँव की महिला गुजर रही थी| यह बात उसने पूजा के पिता को बतायी| जब उसने समर के पास जाकर देखा तो नरवीर पूजा के साथ बलात्कार कर रहा था|

पूजा के पिता ने मौके पर आरोपी नरवीर को पकड़ कर उसकी जमकर धुनाई कर दी| इसी बीच वह फरार हो गया| खून से लथपथ बेटी को पिता थाने लेकर पंहुचे| जंहा से उसे मेडिकल के लिये लोहिया अस्पताल भेजा गया| पुलिस ने आरोपी नरवीर को दबोच लिया| लोहिया अस्पताल में मासूम का मेडिकल किया गया| डॉ ० अर्चना कटारिया ने बलात्कार होने की पुष्टि करते हुये हालत नाजुक बतायी है| थानाध्यक्ष अशोकधर पाण्डेय ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है| जाँच की जा रही है|